सरहदी जिले हनुमानगढ़ मैं स्वच्छता कार्यशाला में गूँजा 'स्वच्छ राजस्थान : स्वच्छ हनुमानगढ़' का संकल्प -केके गुप्ता हनुमानगढ़। स्वायत्...
सरहदी जिले हनुमानगढ़ मैं स्वच्छता कार्यशाला में गूँजा 'स्वच्छ राजस्थान : स्वच्छ हनुमानगढ़' का संकल्प -केके गुप्ता
हनुमानगढ़। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन शहर 2.0 के तहत नियुक्त प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा सोमवार को नगर परिषद सभागार में स्वच्छता कार्यशाला को संबोधित किया गया। प्रारंभ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद कमिश्नर द्वारा ब्रांड एंबेसडर गुप्ता का स्वागत किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और नागरिक दायित्व का अभिन्न अंग है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को कचरा-मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। हनुमानगढ़ जिले की जनता की सक्रिय भागीदारी और यहां के अधिकारियों व कर्मचारी की मेहनत और कार्य कुशलता की बदौलत यह जिला राजस्थान का स्वच्छतम जिला बन सकता है। स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है।
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संकल्प है कि हमारा राज्य समृद्ध और विकसित बने जिसके लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान सबसे प्राथमिक कड़ी का कार्य करता है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गत वर्ष आयोजित राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम जिसमें लगभग 30 हजार करोड रुपए से अधिक का निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमें से 8 हजार करोड़ के एमओयू पर काम भी प्रारंभ हो गया है यह राजस्थान के लिए बहुत बड़ा गौरव का विषय है जिसका सारा श्रेय राजस्थान यशस्वी मुख्यमंत्री को जाता है इससे राजस्थान समृद्ध और विकसित राजस्थान बनेगा तथा हम सबको मिलकर स्वच्छ राजस्थान बनाना होगा।
श्री गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहर और ग्रामीण में राजस्थान प्रदेश को उत्कृष्ट स्थान पर देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि स्वच्छता के कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं निगरानी रखी जा रही है वहीं विभाग के उच्च स्तर तक भी मॉनिटरिंग रखते हुए प्रत्येक छोटे-बड़े निकाय के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं, इनके द्वारा प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
श्रेणियों के आधार पर होगा स्वच्छता कार्यों पर्यवेक्षण
उन्होंने कहा कि सभी निकायों को स्वच्छता पर चल रहे कार्यो के आधार पर चार भागो में बाँटा गया है। ए श्रेणी के निकायो में अभी स्वच्छता के प्रति श्रेष्ठ कार्य चल रहा है। बी श्रेणी के निकायो में स्वच्छता के प्रति संतोषजनक कार्य किये जा रहे है। सी श्रेणी के निकायो में स्वच्छता के कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं है सुधार के लिए चेतावनी दी जानी आवश्यक है। डी श्रेणी के निकायों में सख़्त कारवाई की आवश्यकता है।

No comments