Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अविरल रोटरी सप्ताह में अंगदान-देहदान जागरूकता की पहल, फतेहसागर पर चलाया विशेष अभियान

उदयपुर, 16 अप्रेल। अविरल रोटरी सप्ताह के तहत रोटरी क्लब उदय, रोटरी क्लब मेवाड़ एवं रोटरी क्लब उद्यम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह फतेह...


उदयपुर, 16 अप्रेल। अविरल रोटरी सप्ताह के तहत रोटरी क्लब उदय, रोटरी क्लब मेवाड़ एवं रोटरी क्लब उद्यम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह फतेहसागर की पाल पर अंगदान एवं देहदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने मॉर्निंग वॉक पर आए शहरवासियों और पर्यटकों को पम्पलेट्स वितरित कर अंगदान और देहदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। सदस्यों ने बताया कि एक व्यक्ति के अंगदान से 8 लोगों को नया जीवन मिल सकता है, जबकि देहदान मेडिकल शिक्षा एवं शोध के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होता है।
इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर राजेश चुग ने कहा कि समाज में अंगदान को लेकर अभी भी कई भ्रांतियां मौजूद हैं। रोटरी का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी देकर इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राघव भटनागर, रोटरी क्लब मेवाड़ के अध्यक्ष मनीष गन्ना एवं रोटरी क्लब उद्यम के अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित तीनों क्लबों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
अंत में क्लब अध्यक्षों ने नागरिकों से अपील की कि वे अंगदान का संकल्प लेकर ‘अंगदान-महादान’ जैसी जनकल्याणकारी मुहिम से जुड़ें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

No comments