Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पुष्पा त्रिवेदी राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर 15 अप्रेल। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए उदयपुर की समाजसेवी पुष्पा त्...


उदयपुर 15 अप्रेल। अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए उदयपुर की समाजसेवी पुष्पा त्रिवेदी को राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। यह मनोनयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी हृदयानंद महाराज एवं राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र पंड्या की अनुशंसा पर किया गया है। श्रीमती पुष्पा त्रिवेदी लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं महिला उत्थान से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उनके अनुभव एवं कार्यशैली से समाज को सशक्त दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए त्रिवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।


No comments