Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

होटल उद्योग को नई मजबूतीः राजस्थान होटलियर क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, पर्यटन विकास पर फोकस

उदयपुर। शहर के होटल एवं पर्यटन क्षेत्र को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में राजस्थान होटलियर क्लब (त्भ्ब्) ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोष...


उदयपुर। शहर के होटल एवं पर्यटन क्षेत्र को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में राजस्थान होटलियर क्लब (त्भ्ब्) ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा की। यह घोषणा माली कॉलोनी स्थित होटल डी ग्लांस में आयोजित एक महत्वपूर्ण ग्रुप मीटिंग के दौरान की गई, जिसमें क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्लब के संस्थापक के रूप में रजनीकांत शर्मा, नरेंद्र मेहता एवं सुरेंद्र सिंह मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। नई कार्यकारिणी में करण सिंह चंपावत को अध्यक्ष, लाल सिंह झाला को उपाध्यक्ष, रेहान अली को सचिव तथा नरपत सिंह दुलावत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में शिव राज सिंह, निशा राठौर, करण सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, किशन खरवड़ एवं रोहित जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा उदयपुर में पर्यटन विकास को गति देने के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर होटल उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और पर्यटन के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

No comments