Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

संजय खोखावत भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) उदयपुर के जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया नियुक्ति पत्र

उदयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) उदयपुर की बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के नेतृत्व में शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के बेकिं...


उदयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) उदयपुर की बैठक गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के नेतृत्व में शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के बेकिंट हॉल में आयोजित की गई जिसमें उदयपुर में नई टीम के गठन को लेकर अहम चर्चा हुई एवं संगठन विस्तार को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

उदयपुर शहर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना रहा। बैठक के दौरान पत्रकारों के हित, सुरक्षा और अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसी दौरान संगठन को नई ऊर्जा देते हुए संजय खोखावत को उदयपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। खोखावत की नियुक्ति पर बैठक में मौजूद पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार करें और पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।

उन्होंने बताया कि AIJ देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और लगातार विस्तार कर रहा है। साथ ही संगठन पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून, निःशुल्क शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं के लिए भी प्रयासरत है। बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उससे साफ  है कि भारतीय पत्रकार संघ आने वाले समय में पत्रकारों की आवाज को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से प्रयास करेगा और आगे बढ़ेगा।

No comments