Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अरावली में माइक्रोन टेक्नोलॉजी द्वारा मेगा पूल कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन

उदयपुर, 17 अप्रैल। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर में COSMOS के सहयोग से एक भव्य मेगा पूल कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया।...



उदयपुर, 17 अप्रैल। अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उदयपुर में COSMOS के सहयोग से एक भव्य मेगा पूल कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Micron Technology द्वारा मेगा पूल कैंपस ड्राइव का आयोजन वर्ष 2024 एवं 2025 के डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए किया गया।

इस मेगा ड्राइव में विभिन्न सस्थानों से लगभग 5,200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 2,300 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों में से अतिम साक्षात्कार चरण में 220 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक एवं उच्च गुणवत्ता मानकों पर आधारित रही।

माइक्रोन टेक्नोलॉजी की ओर से चयन प्रक्रिया का संचालन करने हेतु श्री सुमथ गंटा, श्री अशोक कुमार जागिङ एवं सुश्री शर्वरी प्रधान (एचआर लीड) मुख्य पैनलिस्ट के रूप में उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन में पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न हुई।

सस्थान की ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. चचल राठौड़ ने इस अवसर पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी एवं आयोजन टीम के समर्पण और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेगा प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने तथा उनके करियर को नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह सफल आयोजन अरावली इस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, सुदृद प्लेसमेंट व्यवस्था एवं उद्योगों के साथ मजबूत सबंधों को दर्शाता है।


No comments