Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री तारक गुरू जैन ग्रंथालय में संत समागम

उदयपुर, 4  अप्रैल उपाध्याय पुष्कर मुनि जी की पुण्यतिथी निमित्त ग्रंथालय भवन में जैन संत प्रवर्तक डॉ राजेंद्र मुनि जी डॉक्टर सुरेंद्र मुनि जी...

उदयपुर, 4  अप्रैल उपाध्याय पुष्कर मुनि जी की पुण्यतिथी निमित्त ग्रंथालय भवन में जैन संत प्रवर्तक डॉ राजेंद्र मुनि जी डॉक्टर सुरेंद्र मुनि जी के आगमन पर हार्दिक स्वागत किया गया । इस अवसर पर बोलते हुए मुनि जी ने कहा कि यह स्वागत धर्म ,का भगवान महावीर के शासन का, जिनवाणी का स्वागत है महाप्रभु महावीर की वाणी को घर-घर गांव-गांव शहर पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। स्मरण रहे डॉ राजेंद्र मुनि आचार्य सम्राट देवेंद्र मुनि जी के शिष्य हैं ,वर्षों पश्चात इस वर्ष आपके शहर आगमन पर श्रद्धालुओं के मन में हर्ष व्याप्त है इस वर्ष आपका मंगल चातुर्मास उपाध्याय रमेश मुनि जी के संग देवेंद्र धाम में  श्रावक संघ उदयपुर महानगर के तत्वावधान में संपन्न होगा । इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र मुनि जी द्वारा मंगल जाप प्रस्तुत किया गया। ग्रंथालय के महामंत्री रमेश खोखावत ने जानकारी देते हुए कहा इसी क्रम में उपाध्याय रमेश मुनि जी को प्रवर्तन सन्मंती मुनि जी साहिल  महाश्रमण श्री जिनेंद्र मुनि जी आदि के साथ महा साध्वी कंचन कुंवर जी डॉ. राजश्री जी डॉ. सुलक्षणा जी आदि का आगमन जारी है। अध्यक्ष राजकुमार जी बोहरा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गुरु पुष्कर पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धा भावना व्यक्त करें । विहार समिति के दिनेश चोरडिया आदि ने बिहार यात्रा में भाग लेकर अपनी सेवाएं प्रदान की । महासती श्री सोहन कुमार महिला समिति ने वंदना अंजलि समर्पित की। 

No comments