राजस्थान मौसम अपडेट 5 अप्रैल * आज 5 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन, हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में ...
राजस्थान मौसम अपडेट 5 अप्रैल
* आज 5 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन, हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
* कल 6 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी (40-50Kmph) बारिश, व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
*7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर होने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (50-60Kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।*
* 8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
* 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
*खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।*
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
भारत मौसम विज्ञान विभाग
No comments