Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पैरेलल और लेक पैलेस फाइनल में, मेवाड़ वारियर्स ने टूरिज्म को हराया

सेमी फाइनल में फेयरमोंट और ट्राइडेंट ने गंवाए अपने मैच राहुल, रवींद्र और मेवाड़ टूरिज्म के शुभ गट्टानी मैन ऑफ द मैच उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप ...


सेमी फाइनल में फेयरमोंट और ट्राइडेंट ने गंवाए अपने मैच

राहुल, रवींद्र और मेवाड़ टूरिज्म के शुभ गट्टानी मैन ऑफ द मैच
उदयपुर। मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 के तहत फील्ड क्लब पर हो रहे टूर्नामेंट के तहत खेले गए आज खेले गए पहले सेमी फाइनल मुकाबले में पैरेलल होटल ने होटल फेयरमोंट को आठ विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी होटल फेयरमोंट की टीम 20 ओवर में 114 रन ही बना सकी। होटल फेयरमोंट की ओर से गौरव भंडारी ने 42 रन तथा मोहनलाल मीणा ने 30 रनों का योगदान दिया पैरेलल होटल की ओर से ओ पी जांगिड़ ने दो विकेट हासिल किया। जवाब में पैरेलल होटल ने निर्धारित लक्ष्य को 15 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। पैरेलल होटल की ओर से राहुल ने नाबाद 46 रन और अभिषेक शर्मा ने नाबाद 37 रनों का योगदान दिया। हरफनमौला खेल के प्रदर्शन के आधार पर पैरेलल होटल के राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ताज लेक पैलेस ने होटल ट्राइडेंट को 84 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ताज लेक पैलेस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। ताज लेक पैलेस की ओर से रविन्द्र भंडारी ने अर्धशतक के साथ नाबाद 61 रन तथा विनय राणा ने 29 रनों का योगदान दिया। ट्राइडेंट होटल की ओर से रोहित रावत ने 3, युवराज सिंह एवं आकाश नेगी ने 2-2 विकेट हासिल किया। जवाब में ट्राइडेंट  होटल निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.2 ओवर में 99 रन बना कर आल आउट हो गयी। ट्राइडेंट होटल की ओर से विजय सिंह ने सर्वाधिक 23 रन का योगदान दिया। ताज लेक पैलेस की ओर से सुरेंद्र सिंह ने 4, अनिल पालीवाल ने 3 विकेट हासिल किए। शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए ताज लेक पैलेस के रविन्द्र भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
क्वालीफायर मुकाबले में मेवाड़ वॉरियर्स ने मेवाड़ टूरिज्म क्लब को 33 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। मेवाड़ वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन का विशाल स्कोर बनाया। मेवाड़ वारियर्स की ओर से मौलिक भारद्वाज ने 37, पंकज कुमार तथा फैसल खान ने 36-36 रनों का योगदान दिया। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से प्रतीक परिहार ने दो विकेट प्राप्त किये। जवाब में मेवाड़ टूरिज्म क्लब निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना सकी। मेवाड़ टूरिज्म क्लब की ओर से शुभ गट्टानी ने 39 रन यदुराज सिंह कृष्णावत ने 36 रनों का योगदान दिया। सराहनीय योगदान को देखते हुए मेवाड़ टूरिज्म क्लब के शुभ गट्टानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

No comments