प्यासे को पानी पिलाना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा हैं -डॉ जिनेंद्र शास्त्री उदयपुर, 29 अप्रैल-वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ एवं श्री अग्रवा...
प्यासे को पानी पिलाना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा हैं -डॉ जिनेंद्र शास्त्री
उदयपुर, 29 अप्रैल-वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ एवं श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत, धानमंडी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में उदियापोल स्थित रोडवेज बस स्टैंड के अंदर “शीतल जल सेवा (प्याऊ) का “शुभारंभ किया गया समिति के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया की वैशाख एवं जेठ मास में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस प्याऊ का उद्घाटन आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा आपदा विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री थे ,अध्यक्षता वात्सल्य सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने की सारस्वत अतिथि समिति संरक्षक दिनेश भट्ट थे
रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के जल सेवा के पुण्य कार्य में भागीदारी करना समाज के लिए प्रेरणा पाथेय हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्याऊ की स्थापना एक सराहनीय और जनसेवा से जुड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि प्यासे राहगीरों को शुद्ध और शीतल जल उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का हिस्सा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को जारी रखने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रहे प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि समिति का उद्देश्य सदैव समाजहित के कार्य करना रहा है। प्याऊ का यह शुभारंभ उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि एक सशक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके।
सारस्वत अतिथि समिति के संरक्षक दिनेश भट्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे कार्य मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि प्याऊ जैसी व्यवस्थाएं न केवल लोगों की प्यास बुझाती हैं, बल्कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर गोपाल कनेरिया,अशोक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, कमल शर्मा, दिनेश मकवाना, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र सेन, राकेश मुंदड़ा, ज्ञानेश बंसल, नितेश बैराठी, मदनलाल अग्रवाल, विमल मंगल, सुधा अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, आशा अग्रवाल, जगदीप मंगल, पूनम छापरवाल, सुरेश अग्रवाल सहित समिति के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के दो महीनों तक यह शीतल जल सेवा लगातार जारी रहेगी, जिससे रोडवेज बस स्टैंड से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

No comments