उदयपुर 29 अप्रैल। सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा अपने सदस्यों की विस्तृत जानकारी का संकलन संपर्क स...
उदयपुर 29 अप्रैल। सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ उदयपुर द्वारा अपने सदस्यों की विस्तृत जानकारी का संकलन संपर्क सेतु का विमोचन संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में किया गया। राजकुमार फत्तावत ने बताया कि परस्पर सदस्यों में समन्वय बढ़ाने और एक दूसरे के बारे में जान पहचान बढ़ाने के उद्देश्य से इस फोटो युक्त संपर्क सेतु डायरेक्टरी को सभी सदस्यों के लिए प्रस्तुत किया गया है। महिला प्रकोष्ठ की वर्ष 2026-28 की टीम ने अपने पहले प्रोजेक्ट के रूप में सदस्यों की विस्तृत जानकारी का संकलन कर संपर्क सेतु डायरेक्टरी का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व महापौर रजनी डांगी, सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष कुलदीप नाहर, संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, कोषाध्यक्ष कल्पना वस्तावत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्षा सोनल सिंघवी द्वारा किया गया तथा आभार महामंत्री प्रिया झगडï़ावत द्वारा ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिका जैन ने किया।

No comments