उदयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन को विधानसभा की पुस्तकालय और सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति...
उदयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन को विधानसभा की पुस्तकालय और सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति का सदस्य मनोनित किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कई समितियों के सभाति और सदस्यों का मनोनयन किया। इसमें उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन को पुस्तकालय और सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति का सदस्य मनोनित किया है। यह समिति राजस्थान सरकार पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण, सरकारी आश्वासनों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण काम करती है। सरकारी आश्वासन समिति विधानसभा में मंत्रियों द्वारा दिए गए वादों (आश्वासनों) की अनुपालना रिपोर्ट समीक्षा के लिए करती है।
No comments