उदयपुर। पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (पाहेर विश्वविद्यालय) के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस द्वारा आयोज...
उदयपुर। पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (पाहेर विश्वविद्यालय) के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस “इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज एंड इनोवेशंस (प्ब्म्ज्प्-2026)” का शुभारंभ आज हुआ। यह कांफ्रेंस 09 एवं 10 अप्रैल 2026 को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है।
कांफ्रेंस का मुख्य विषय “सस्टेनेबल डेवलपमेंट इन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी” है, जिसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, मैटेरियल साइंस तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सुभाजीत भट्टाचार्य, ।ळड एवं हेड दृ मेंटेनेंस प्लानिंग एंड एसेट ऑप्टिमाइजेशन हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, वेदांता रिसोर्सेज जावर माइंस ने अपने उद्बोधन में खनन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह देश की औद्योगिक प्रगति का आधार है। वहीं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े श्री देवेश सिंह, हेड रिसर्च, एन्साइस रिसर्च सेंटर, टोक्यो (जापान) ने आधुनिक शोध एवं तकनीकी नवाचारों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पेसिफिक ग्रुप के ग्रुप प्रेसिडेंट प्रो. बी.पी. शर्मा ने जीनोम टेक्नोलॉजी, बिग डेटा एनालिसिस एवं टेक्नो नेशनलिज्म जैसे उभरते क्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए इनके वैश्विक प्रभाव को समझाया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमंत कोठारी ने सभी शोधार्थियों को उन्नत तकनीकों के विकास हेतु आमंत्रित करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन नवाचार को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण मंच हैं। वहीं सम्मेलन चेयरमैन प्रो. दिलेन्द्र हिरण ने सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 150 से अधिक शोधार्थी भाग ले रहे हैं और विभिन्न तकनीकी सत्रों में अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।
सम्मेलन के अंतर्गत प्लेनरी टॉक्स, ओरल एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से शोधार्थियों को अपने कार्य प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है, जिससे तकनीकी नवाचारों एवं वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर सार्थक चर्चा संभव हो रही है।
कार्यक्रम में आयोजन सचिव डॉ. अक्षत सिंह झाला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कांफ्रेंस में संयोजक डॉ. राजू कुमार स्वामी, सह-संयोजक डॉ. शंकर पटेल, संयुक्त सचिव डॉ. दिव्या शेखावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे तथा मंच संचालन प्रो.ऋतु खन्ना व डॉ. देवनिता पोले ने किया

No comments