उदयपुर, 9 अप्रैल। उदयपुर सिन्धी सेंट्रल युवा संगठन के अध्यक्ष विजय आहूजा एवं महासचिव श्री मुकेश जी खिलवानी आगामी 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिव...
उदयपुर, 9 अप्रैल। उदयपुर सिन्धी सेंट्रल युवा संगठन के अध्यक्ष विजय आहूजा एवं महासचिव श्री मुकेश जी खिलवानी आगामी 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस पर नई दिल्ली के उप राष्ट्रपति भवन में भारत के संविधान के सिंधी भाषा में विमोचन समारोह में भाग लेंगे। केन्द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विधानसभाध्यक्ष श्री देवनानी को पत्र लिखकर इस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
उप राष्ट्रपति श्री सी.पी.राधाकृष्णन द्वारा 10 अप्रैल, 2026 को प्रातरू 10.30 बजे नई दिल्ली के 108, चर्च रोड़ स्थित वाईस प्रेसीडेण्ट एनक्लेव में सिंधी भाषा में भारत के संविधान का देवनागरी और फारसी लिपियों में विमोचन किया जाएगा। समारोह का आयोजन विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग, राजभाषा खण्ड, प्रादेशिक इकाई द्वारा किया जा रहा है।
No comments