उदयपुर, 14 अप्रैल। आगामी नगर निगम, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जीत केवल नारों से नहीं, बल्कि बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन एवं जनता के ...
उदयपुर, 14 अप्रैल। आगामी नगर निगम, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जीत केवल नारों से नहीं, बल्कि बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन एवं जनता के बीच सतत संघर्ष से ही संभव होगी। यदि कार्यकर्ता मैदान में उतरकर जनता की समस्याओं को नहीं उठाएंगे और उनके समाधान के लिए दबाव नहीं बनाएंगे, तो जीत की कल्पना व्यर्थ है।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आयोजित भामाशाह मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अब समय घर बैठने का नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर सच्चाई रखने का है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करना होगा, साथ ही कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना होगा।
राठौड़ ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय नहीं रहेगा, वह संगठन को मजबूत नहीं कर सकता। हमें हर वार्ड में मजबूती के साथ खड़े होकर जनता का विश्वास जीतना होगा और यही हमारी जीत की कुंजी बनेगा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, संगठन महासचिव अरुण टांक, मंडल अध्यक्ष राकेश जोशी, महामंत्री दिनेश कुमार दवे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिका भानु प्रताप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष बतुल हबीब, पार्षद नेहा कुमावत, सचिव यशवंत राजोरा, ए ब्लॉक संगठन महासचिव धर्मेन्द्र राजोरा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन तावड़ सहित रवि कुमावत, प्यारे मियां, देवकिशन साहू, शिव शंकर साहू, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश दया, सुरेश साहू,ललित सोनी, दौलत राम साहू, हरिओम सेन, मांगीलाल वैष्णव, प्रभुलाल, आरिफ कुरैशी, अशफाक खान, शकील खान, ओम प्रकाश कुमावत, हिम्मतलाल सोनी, मुश्ताक हुसैन, नारायण लाल माली, हेमंत, मोहम्मद शोएब, शोएब खान, मोहम्मद हुसैन, सैयद तौसीफ संगीता अरोड़ा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments