Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आयड़ नदी से हटे कब्जे, गुलाबबाग पार्किंग के स्टे को हटाने की हो प्रशासनिक कयावद - विधायक जैन

उदयपुर शहर विधायक ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात चर्चा के बाद यूडीए पेराफेरी में अटके पड़े पट्टों का सात दिन में निस्तारण करने के कलेक्टर ने ...


उदयपुर शहर विधायक ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात

चर्चा के बाद यूडीए पेराफेरी में अटके पड़े पट्टों का सात दिन में निस्तारण करने के कलेक्टर ने दिए आदेश

उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक तारांचद जैन ने शुक्रवार को उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मुलाकात कर उदयपुर शहर के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर अग्रवाल से आयड़ नदी से कब्जे हटाने और गुलाबबाग पार्किंग पर आए स्टे को हटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही के लिए कहा। साथ ही यूडीए के पेराफेरी में आए गांवों में पट्टों को लेकर भी चर्चा की।

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार को उदयपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल से मिले और शहर के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उदयपुर शहर विधायक जैन ने कलेक्टर अग्रवाल से आयड़ नदी पर चर्चा की। जैन ने कलेक्टर से कहा कि वे एक बार आयड़ नदी का दौरा करें और वहां की मौके स्थिति को समझे। विधायक जैन ने कहा कि आयड़ नदी में एक तरफ के कब्जे अभी तक नहीं हटे है। ऐसे में विधायक जैन ने कहा कि आयड़ नदी में इन क्षेत्रों में कब्जे हटाकर वहां पर वायर फेंसिंग करवाएं। इसके साथ ही विधायक ताराचंद जैन ने गुलाबबाग पार्किंग को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुलाबबाग पार्किंग में स्टे आया हुआ, जिससे पार्किंग का काम नहीं हो पा रहा है। विधायक जैन ने कलेक्टर से कहा कि वे इस पार्किंग की पत्रावली निकालकर स्टे हटाने की प्रशासनिक कयावद शुरू करवाएं ताकी गुलाबबाग में पार्किंग का काम पूरा हो सकें। साथ ही विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि 28 मई 2025 को सरकार ने अधिसूचना जारी कर यूडीए की पैराफेरी में 70 गांवों को जोड़ा था, इसके बाद से ही इन गांवो के पट्टों को लेकर असमंजस की स्थिति है कि पट्टे यूडीए देगा या संबंधित तहसीलदार। जबकि राज्य सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि अधिसूचना जारी होने वाले दिन तक जिसने पट्टों को लेकर सम्पूर्ण या आंशिक पैसा जमा करवाया है उन्हें संबंधित तहसीलदार पट्टे देंगे और इसके बाद के पट्टे यूडीए देगा, पर तहसीलदार पट्टे नही दे रहे है और लोग परेशान हो रहे है। इस पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सरकार के आदेशों को देखने के बाद यूडीए की पेराफेरी में आए सभी 70 गांवों के तहसीलदारों को निर्देश दिए कि आगामी 7 दिन में सरकार के निर्देशानुसार पट्टे संंबंधित सभी फाईलों का निस्तारण किया जाए। इस दौरान भाजपा नेता गजेन्द्र भंडारी भी मौजूद थे।

No comments