Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अग्निशमन दल ने फंसे युवक का किया रेस्क्यू, निर्माणाधीन पानी टंकी पर फंसा युवक

उदयपुर। अग्निशमन विभाग नगर निगम उदयपुर ने सोमवार को तत्परता, साहस और कुशल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए एक जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक...

उदयपुर। अग्निशमन विभाग नगर निगम उदयपुर ने सोमवार को तत्परता, साहस और कुशल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए एक जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर एक व्यक्ति का जीवन सुरक्षित बचाया।

नगर निगम मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि दोपहर लगभग 02:30 बजे अशोकनगर अग्निशमन केंद्र के कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई राजकीय बालिका विद्यालय के सामने कालामाटा पुजारियों की मादड़ी स्थित निर्माणाधीन ओवरहेड टंकी पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा के नेतृत्व में अग्निशमन दल तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ।

स्थल पर पी.एच.ई.डी. कॉन्ट्रैक्टर सरीता कंस्ट्रक्शन, जोधपुर द्वारा टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान बनाया गया मचान अचानक गिर गया और एवं महेंद्र नायक व दिनेश नामक व्यक्ति घायल होने पर सुरक्षित अस्पताल पोहचाया गया। इसी दौरान  राकेश पुत्र लालू नायक मचान गिरने से टंकी के उपर ही फसें हुए को स्काई ब्रांटो लिफ्ट हृद्रौलिक प्लेटफार्म की मदद से उदयपुर अग्निशमन दल लगभग 02 घंटे लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सूझबूझ, साहस एवं उच्च तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए फंसे हुए व्यक्ति को पूर्णतः सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

उदयपुर अग्निशमन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया, आधुनिक उपकरणों के प्रभावी उपयोग एवं प्रशिक्षित टीमवर्क ने एक संभावित बड़े हादसे को टालते हुए मानव जीवन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया।

No comments