उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, उदयपुर महानगर द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत सोमवार, 20 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर, उद...
उदयपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, उदयपुर महानगर द्वारा राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत सोमवार, 20 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर, उदयपुर को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन धार्मिक हिंसा एवं उग्र मानसिकता के विरोध में आयोजित किया गया। बजरंग दल संयोजक अजय सालवी ने बताया कि यहां आयोजन उदयपुर महानगर में धार्मिक हिंसा और उग्र मानसिकता के विरोध में आज कलेक्टर को ज्ञापन दिया व बताया कि कठोर से कठोर कार्रवाई करें
इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत के मंत्री सुंदरलाल कटारिया ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल धार्मिक हिंसा और उग्र मानसिकता के विरोध में चित्तौड़ प्रांत के प्रत्येक महानगर में इसका विरोध किया जा रहा है और आगे भी परिषद आगे भी इस प्रकार की प्रवृत्तियों के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री सुंदर कटारिया, विभाग सह मंत्री अशोक प्रजापत, उदयपुर महानगर अध्यक्ष सुशील मूंदडा, बजरंग दल संयोजक अजय सालवी सहित उदयपुर महानगर एवं प्रखंड स्तर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी उदयपुर महानगर प्रचार प्रमुख डॉ चंद्र प्रकाश देखावत में दी

No comments