भारत की जनगणना - 2027 उदयपुर, 15 अप्रैल। जनगणना 2027 में तहसील स्तर एवं नगरपालिका स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लि...
भारत की जनगणना - 2027
उदयपुर, 15 अप्रैल। जनगणना 2027 में तहसील स्तर एवं नगरपालिका स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से नगर निगम के पं. दीनदयाल सभागार में प्रारंभ हुआ। इसमें 5 नगरपालिकाओं एवं तहसील स्तर के 37 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। द्वितीय चरण में 20 से 22. अप्रैल तक तहसील स्तर के 36 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण होगा। जिला जनगणना अधिकारी एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि ब्लॅाक से उपस्थित फील्ड ट्रेनर्स जनगणना 2027 कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। क्योंकि यही फील्ड ट्रेनर्स आगामी कार्यक्रम में विभिन्न तहसीलों के 3685 ब्लॉक के 3381 प्रगणकों एवं 588 सुपरवाईजर्स को प्रशिक्षित करेगें। फील्ड ट्रेनर्स गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उपजिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पुनीत शर्मा एवं जनगणना निदेशालय, जयपुर के जिला समन्वयक महेन्द्र कुमार मीणा, सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, उदयपुर राजेन्द्र खटीक एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर बनवारी लाल बुम्बरिया उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments