Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सिंधी समाज के पुरोधाओं और पंचायत प्रतिनिधियों का होगा सम्मान, तैयारियां तेज

उदयपुर। सिंधी समाज (जेएसपी) की आगामी 25 अप्रैल को होने वाली बैठक के लिए उत्साह दोगुना हो गया है। जवाहर नगर स्थित सिन्धु धाम में आयोजित होने ...

उदयपुर। सिंधी समाज (जेएसपी) की आगामी 25 अप्रैल को होने वाली बैठक के लिए उत्साह दोगुना हो गया है। जवाहर नगर स्थित सिन्धु धाम में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर समाज ने एक नई पहल की है। इस बार केवल वर्तमान पदाधिकारियों का ही नहीं, बल्कि समाज की नींव रखने वाले उन पूर्वजों के परिवारों का भी विशेष अभिनंदन किया जाएगा, जिन्होंने शून्य से समाज को खड़ा किया था।

समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से इस बार सम्मान का दायरा बढ़ा दिया गया है। कार्यक्रम में उदयपुर की समाज के भामाशाओ के साथ साथ उदयपुर सिंधी समाज की हर पूज्य पंचायत से हर पू्ज्य सिंधी पंचायत से दो-दो कर्मठ समाजसेवियों को चुनकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि जमीनी स्तर पर सेवा कर रहे लोगों को प्रोत्साहन मिल सके।

सिन्धु धाम में होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी ने विशिष्ट संचालन समितियां गठित की हैं। 

स्वागत समिति: अतिथियों और पंचायत प्रतिनिधियों की अगवानी करेगी।

सम्मान चयन समिति: पूर्वजों के परिवारों और पंचायतों से आए नामों का चयन सुनिश्चित करेगी

समितियों की भारत खत्री, अभिषेक कालरा, अमन असनानी, संतोष कालरा के निर्देशन में बांटा गया।

व्यवस्था समिति: भोजन (स्नेहभोज) और कार्यक्रम स्थल के प्रबंधन उपाध्यक्ष कैलाश डेमला व राकेश बजाज व टीम का जिम्मा संभालेगी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की नींव रखने वाले महापुरुषों के परिवारों को सम्मानित करना हमारी संस्कृति है। इससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। पंचायत अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि पंचायतों को जोड़ने से समाज की एकता और अधिक सुदृढ़ होगी।

संरक्षक प्रताप राय चुग और अन्य वरिष्ठों की उपस्थिति में तय हुआ कि यह समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सिंधी समाज की शक्ति और संगठन का प्रतीक बनेगा व उन्होंने आयोजन की सराहना की। बैठक में मनोहर गुरानी, खान चंद मंगवानी, हरिश सिधवानी,राकेश,किशोर सिधवानी, श्याम कालरा आदि कार्यक्रम  की रूपरेखा तैयार की।


No comments