Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

यशस्वी जायसवाल जायेट्स ने जीता एस.आर. (SR) लेकसिटी कप का सीजन-2

उदयपुर 21 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के फैन ग्रुप सुपररॉयल्स द्वारा टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सु...


उदयपुर 21 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के फैन ग्रुप सुपररॉयल्स द्वारा टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सुपर रॉयल्स स्कीपर जयदीप सिंह सलूजा के नेतृत्व में किया गया, जिसमे छः (6) टीमों ने भाग लिया।

वाईस स्कीपर आयुष अरोड़ा ने बताया की इस टूर्नामेंट में तीन-तीन टीमों को दो ग्रुप में बाटा गया और लीग मैच सुबह 09 बजे से चालू हुए जिसमे फाइनल मैच में यशस्वी जायसवाल जायेट्स ने राहुल द्रविड़ चैलेंजर्स को 13 रनो से हराकर एस.आर. (SR) लेकसिटी कप अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह सुदर्शन रेस्टोरेंट में रखा गया जिसमें बार ऐसोसिएशन उदयपुर के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, महासचिव लोकेश गुर्जर, उदयपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (UDCA) के सेक्रेटरी मनोज चौधरी, समाज सेवी रविन्द्र पाल सिंह "कप्पू", अंगद छाबड़ा, रणजी प्लेयर मुस्तन अमर, बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सांखला, दिलीप बाफना, शानू खान, पराग शर्मा ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों एवं हर मैच के मैन ऑफ द मैच, सीरीज के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ द सीरीज को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन वाईस स्कीपर आयुष अरोड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कीपर मिहिर जैन, वाईस स्कीपर शीतांशु निगम, साहिल सलूजा एवं दक्ष भंडारी का विशेष योगदान रहा। 

No comments