जोधपुर। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन शहर 2.0 के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा शुक्रवा...
जोधपुर। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन शहर 2.0 के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम सहित जिले की सभी नगर निकायों की स्वच्छ भारत मिशन शहर अभियान की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जोधपुर आयुक्त राहुल जैन ने गुप्ता का स्वागत किया। बैठक में जोधपुर (शहर) भाजपा विधायक अतुल भंसाली का भी विशेष आतिथ्य रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “राइजिंग राजस्थान” अभियान ने राजस्थान को निवेश, उद्योग, पर्यटन, रोजगार और आधारभूत विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।
गुप्ता ने कहा कि विकसित राजस्थान का सपना तब तक अधूरा है, जब तक पूरा प्रदेश स्वच्छ नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि विकास केवल बड़े भवनों, चौड़ी सड़कों और औद्योगिक निवेश से नहीं मापा जा सकता, बल्कि किसी भी राज्य की वास्तविक पहचान उसकी स्वच्छता, नागरिक अनुशासन और जनजागरूकता से होती है। एक स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है और स्वस्थ समाज ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति बनता है। यदि शहरों और गांवों में गंदगी बनी रहेगी तो विकास की गति भी प्रभावित होगी। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ राजस्थान ही विकसित राजस्थान की पहचान बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि जनता और प्रशासन मिलकर ईमानदारी से प्रयास करें तो राजस्थान आने वाले वर्षों में देश का सबसे स्वच्छ और विकसित राज्य बन सकता है।
शहर के 100 वार्ड को 8 जोन में विभाजित किया
जोधपुर नगर निगम के तहत शहर 100 वार्ड में विस्तारित है जिसे स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न 8 जोन में विभाजित करते हुए संबंधित आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही प्रत्येक जोन के लिए प्रभारी और सह प्रभारी बनाए जाएंगे और उन्हें भी आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, वहीं प्रत्येक वार्ड स्तर पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किए जाएंगे।
जयपुर नगर निगम जैसा स्वच्छता मैराथन अभियान चलाया जाएगा
गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों जयपुर नगर निगम के कमिश्नर ओम कसेरा के सानिध्य में स्वच्छता मैराथन अभियान चलाया गया था, जिसके तहत लगभग 6 हजार टन कचरा एक दिन में ही निस्तारित किया गया। इसी प्रकार का एक स्वच्छता अभियान जोधपुर निगम क्षेत्र में भी चलाया जाएगा जिसके तहत एक दिन कचरा निस्तारण तथा अगले दिन प्लास्टिक उन्मूलन अभियान अगले दिन गाय पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

No comments