Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ दो दिवसीय प्रवास पर देहात जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

उदयपुर, 9 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ सोमवार 11 मई को खजुराहो रेल से प्रातः उदयपुर पहुंचेंगे।  भाजपा देहात जिला ...

उदयपुर, 9 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ सोमवार 11 मई को खजुराहो रेल से प्रातः उदयपुर पहुंचेंगे।

 भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सिटी स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां अल्प विश्राम कर 9 बजे ऋषभदेव स्थित ग्राम पंचायत कानूवाड़ा की ओर प्रस्थान करेंगे जहां पर 10 बजे चौपाल ग्राम विकास रथ विधानसभा क्षेत्र खेरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

श्री मदन राठौड़ 11 बजे ऋषभदेव स्थित कानूवाडा ग्राम पंचायत से झाडोल विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रस्थान करेंगे, जहां पर 12.30 बजे झाडोल स्थित सफारी रिसोर्ट में भोजन कर 1 बजे मेवाड़ हिल्स होटल में आयोजित झाडोल विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे झाडोल विधानसभा से गोगुंदा ग्राम पंचायत रावलिया कला हेतु प्रस्थान कर 3.30 बजे रावलिया कला में चौपाल ग्राम विकास रथ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे एवं 5 बजे गोगुंदा से उदयपुर शहर हेतु प्रस्थान कर जाएंगे।

No comments