उदयपुर. होटल एसोसिएशन उदयपुर के द्विवार्षिक चुनाव 2026- 28 होटल यॉइस में चुनाव अधिकारी विनोद कुमत संयोजक नरेंद्र जी धींग सहसंयोजक विनीत दमान...
उदयपुर. होटल एसोसिएशन उदयपुर के द्विवार्षिक चुनाव 2026- 28 होटल यॉइस में चुनाव अधिकारी विनोद कुमत संयोजक नरेंद्र जी धींग सहसंयोजक विनीत दमानी द्वारा संपन्न कराए गए जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव कोठारी एवं उपाध्यक्ष पद पर उषा शर्मा निर्वाचित हुए। आईपीपी सुदर्शन देव सिंह कारोही बने। एग्जीक्यूटिव मेंबर में मनदीप सिंह चौहान, शक्ति सिंह, गौरव बंदवाल,गुंजन वैष्णव, कृष्णवीर सिंह विकास पोरवाल आकांक्षा गोयल जॉय सुहालका निर्मल अग्रवाल तेजेंद्र सिंह रोबिन अरुणा दोषी एवं मानव भंडारी निर्वाचित हुए ।आईपीपी सुदर्शन देव सिंह कारोही ने नव नियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी होटलियर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए साथ में लेते हुए पर्यटन के क्षेत्र में यह एसोसिएशन नए कीर्तिमान स्थापित करें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा हमारा होटल उद्योग केवल व्यापार नहीं है, बल्कि यह हमारे शहर की पहचान है और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार है। आने वाले समय में हमारी प्राथमिकता होगी कि एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य की समस्याओं को सुना जाए, उनका समाधान किया जाए और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए।
हम विश्वास दिलाते हैं कि हमारी टीम पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेगी। हम नए अवसरों की तलाश करेंगे, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेंगे और होटल व्यवसाय से जुड़े हर साथी के हितों की रक्षा करेंगे, होटल एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे अधिकतम सदस्यों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे, टूरिज्म को बढ़ाने पर जोर रहेगा,नाइट टूरिज्म, नए पर्यटन स्थलों का विकास, स्वच्छता एवं समुचित ट्रैफिक व्यवस्था, इजी लाइसेंसिंग प्रणाली सरकार एवं प्रशासन से बेहतर समन्वय हमारी प्राथमिकता रहेगी
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अंबालाल बोहरा, मनीष गलुनडिया, भगवान वैष्णव, धीरज दोषी, अजय सिंह बोहेड़ा, नरेश भादविया, कमल भंडारी, महेंद्र सुवालका, आशीष छाबड़ा, यशवर्धन सिंह राणावत, महेंद्र टाया, गौरव भंडारी, जितेश कुमावत एवं अजय सिंह कृष्णावत विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।


No comments