Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

रविवार को जलापूर्ति रहेगी बाधित

उदयपुर, 27 जून। झाड़ोल 132 केवी जीएसएस पर वार्षिक मरम्मत कार्य के कारण नगर उपखंड सप्तम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रविवार को होने वाली ...

उदयपुर, 27 जून। झाड़ोल 132 केवी जीएसएस पर वार्षिक मरम्मत कार्य के कारण नगर उपखंड सप्तम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में रविवार को होने वाली जलापूर्ति को एक दिन आगे बढ़ाया गया है।

सहायक अभियन्ता यामिनी उपाध्याय ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक छोटी पिपली, बड़ी पिपली, सरस्वती हॉस्पिटल क्षेत्र, धर्मराज कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों की डायरेक्ट जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक आयड़ क्षेत्र की जलापूर्ति के साथ ही उच्च जलाशयों से होने वाली न्यू भोपालपुरा, प्रेम नगर, केशव नगर एवं कालका माता क्षेत्र की जलापूर्ति भी प्रभावित रहेगी।

No comments