Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

जैनिका वैभव भंडारी और नायशा सौरभ जैन ने रचा इतिहास, बनाए नए विश्व रिकॉर्ड

उदयपुर। योग के क्षेत्र में दो नन्हीं प्रतिभाओं ने अद्भुत उपलब्धि हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया। जैनिका वैभव भंडारी ने समकोणासन (Samakona...


उदयपुर। योग के क्षेत्र में दो नन्हीं प्रतिभाओं ने अद्भुत उपलब्धि हासिल करते हुए नया इतिहास रच दिया। जैनिका वैभव भंडारी ने समकोणासन (Samakonasana) में लगातार 2 घंटे 16 मिनट तक स्थिति बनाए रखकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इससे पहले इस श्रेणी का रिकॉर्ड 2 घंटे 1 मिनट का था, जिसे जैनिका ने 15 मिनट के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

वहीं, नायशा सौरभ जैन ने पद्मासन में लगातार 30 मिनट तक बैठकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस श्रेणी में पूर्व रिकॉर्ड 12 मिनट का था, जिसे नायशा ने शानदार प्रदर्शन के साथ तोड़ दिया।

दोनों बाल योग साधिकाओं ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. गुनीत मोंगा एवं ईशा विरवानी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में कठिन अभ्यास किया। उनकी नियमित मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

इस सफलता के पीछे दोनों प्रतिभाओं के माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण प्रदान किया, जिससे दोनों बच्चियों ने अपने लक्ष्य को हासिल किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और प्रशिक्षकों, बल्कि पूरे शहर और योग जगत में हर्ष का माहौल है। यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि दृढ़ संकल्प, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

No comments