उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से निर्माणाधीन श्याम मन्दिर तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर 13 जून शनिवार को सायंकाल 7.15 बजे से श्र...
उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से निर्माणाधीन श्याम मन्दिर तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर 13 जून शनिवार को सायंकाल 7.15 बजे से श्री खाटूश्याम कीर्तन होगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के समापन से पूर्व आयोजित कीर्तन का आकर्षण बनारस के कृष्णा दाधीच होंगे। वहीं उदयपुर से केमिता राठौड, इतिशा अग्रवाल एवं जमनाशंकर शंकर भजनों की प्रस्तुति से श्याम गुणगान करेंगे। जयपुर के साँवरिया डेकोरेटर आकर्षक दरबार सजाकर श्रृंगार करेंगे। उमेश म्यूजिकल ग्रुप नीमच के साजिन्दे होंगे। साउण्ड हिमांशु जैन का होगा। कीर्तन के पश्चात सभी के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इससे पूर्व 12 जून शुक्रवार दोपहर से मन्दिर प्रांगण में 11 विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा अखण्ड रामायण पाठ हो रहा है। जिसकी पूर्णाहुति शनिवार को कीर्तन से पूर्व होगी।

No comments