गौ सेवा का पुण्य से पाप का नाश होता हैं-डॉ शास्त्री उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा देशभर में संचालित छप्पन भोग श्रृंखला ...
गौ सेवा का पुण्य से पाप का नाश होता हैं-डॉ शास्त्री
उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा देशभर में संचालित छप्पन भोग श्रृंखला के तहत 15वां छप्पन भोग कार्यक्रम हरि गौशाला, रघुनाथपुरा में श्रद्धा, सेवा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छप्पन भोग के ब्रांड एंबेसडर एवं राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं लाभार्थी कैलाश बुला रहे।
ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि इस आयोजन की विशेषता यह रही कि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन दुर्गा नर्सरी स्थित गीता बाल संस्कार के बच्चों ने सेवा भाव के साथ किया। संस्था की संचालिका मोनिका भाटिया बच्चों को निशुल्क गीता, रामचरितमानस, रामायण सहित भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का शिक्षण प्रदान करती हैं। बच्चों ने गौ सेवा, भजन-कीर्तन, गौ आरती तथा छप्पन भोग की सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने बच्चों के संस्कारों की सराहना करते हुए उन्हें अपने गुरुजनों के साथ शाश्वत धाम आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संस्कारवान बच्चों के माध्यम से समाज में सेवा और संस्कृति की भावना को नई दिशा मिल रही है। गौ सेवा के पुण्य से पाप का नाश होता हैं ,उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि करुणा, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करने वाला श्रेष्ठ कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को गौ संरक्षण एवं सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय कवि राव अजातशत्रु ने गौ सेवा एवं भारतीय संस्कारों पर आधारित कविता प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सुरेश वैष्णव, नरेश बुला, सिद्धार्थ भाटिया, नरेंद्र छप्परवाल, दिव्या बुला, दक्ष बुला, सरोज बुला, नीरजा बुला, अंजू बुला, मोनिका भाटिया सहित अनेक गौसेवकों ने सहभागिता निभाई।
इसके अलावा एक्सिस मैक्स इंश्योरेंस से दीप्ति चैहान, महेश सोनी, गणपत तथा जैन विहार सेवा से संजय सिंघवी, दिनेश वया, बलवंत सिंह चैहान, सुरेंद्र चुंडावत, लता ओडिच्या, अमित भास्कर, दक्ष जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने सभी अतिथियों, गौसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments