Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नि:शुल्क वैदिक ज्योतिष शिविर मधुश्री बैंक्वेट हॉल में 26 को

51 विद्वान ज्योतिषाचार्य देंगे निशुल्क परामर्श, हस्तरेखा से कुंडली मिलान तक मिलेगा मार्गदर्शन उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्...


51 विद्वान ज्योतिषाचार्य देंगे निशुल्क परामर्श, हस्तरेखा से कुंडली मिलान तक मिलेगा मार्गदर्शन

उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट, उदयपुर मेवाड़ की ओर से 26 जुलाई को शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क वैदिक ज्योतिष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्ट के संस्थापक सचिव पं. सत्यनारायण चौबीसा ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं को हस्तरेखा, भाग्य रेखा, कुंडली मिलान सहित वैदिक ज्योतिष से जुड़े विभिन्न विषयों पर निशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। अनुभवी ज्योतिषाचार्य व्यक्तिगत समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।
आयोजन से जुड़े मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में 51 विद्वान ज्योतिषाचार्य अपनी सेवाएं देंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नि:शुल्क वैदिक ज्योतिष शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

No comments