उदयपुर, 14 जुलाई। बिहार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा 17 जुलाई से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री सिन्हा 17 जुलाई को शाम 7.25 पर विमा...
उदयपुर, 14 जुलाई। बिहार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा 17 जुलाई से उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री सिन्हा 17 जुलाई को शाम 7.25 पर विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस उदयपुर आकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 18 जुलाई को श्री सिन्हा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कृषि मंत्री श्री सिन्हा 19 जुलाई को दोपहर 1.50 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments