उदयपुर, 20 जुलाई। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनवाखेड़ा स्थित जैन कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दि...
उदयपुर, 20 जुलाई। उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनवाखेड़ा स्थित जैन कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने सोमवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से स्वीकृत 14.99 लाख रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया। इस कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को नियमित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा तथा वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास का आधार वहां की मूलभूत सुविधाएं होती हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व भी है।
विधायक मीणा ने कहा कि उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी जल जीवन मिशन एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से लगातार पेयजल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में अब तक पेयजल पाइपलाइन नहीं पहुंची है या जहां पुरानी पाइपलाइन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी परिवार शुद्ध पेयजल से वंचित नहीं रहेगा।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक फूलसिंह मीणा का स्वागत करते हुए क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से जैन कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब पाइपलाइन कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंच सकेगा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता तख्तसिंह शक्तावत, झामेश्वर गिर्वा मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा, हिम्मतसिंह देवड़ा, लोगरसिंह चूंडावत, अभय सिंह राठौड़, मुमल कुंवर, बंशी मेघवाल, दिलीप जोशी, प्रकाश अखावत, ऋषभ , गुरूमुख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments