Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

गुरु पूर्णिमा पर बिलोचिस्तान भवन में सजेगा भक्ति का भव्य दरबार

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए आयोजन स्थल बदला, सद्गुरु शैलेश संत कुमार ब्रिजवानी के सान्निध्य में होगा गुरु पूजन एवं प्रसादी उदयपु...

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए आयोजन स्थल बदला, सद्गुरु शैलेश संत कुमार ब्रिजवानी के सान्निध्य में होगा गुरु पूजन एवं प्रसादी

उदयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर परम पूज्य सद्गुरु शैलेश संत कुमार ब्रिजवानी के सान्निध्य में आयोजित होने वाला गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। अब यह कार्यक्रम शक्तिनगर स्थित बिलोचिस्तान भवन में आयोजित होगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सुचारु रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ गुरु पूजन से होगा। श्रद्धालु सद्गुरु का पूजन-अर्चना कर उनके श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे। इसके पश्चात सत्संग, गुरु महिमा का गुणगान एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व तथा आध्यात्मिक जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। 

भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। सनातन परंपरा में गुरु को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाला मार्गदर्शक माना गया है। इसी भावना के साथ शक्तिनगर के बिलोचिस्तान भवन में आयोजित यह गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और गुरु कृपा का अनुपम संगम बनेगा।


No comments