उदयपुर 20 जुलाई। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान का 16वां स्थापना दिवस समारोह द्वारा संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मु...
उदयपुर 20 जुलाई। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान का 16वां स्थापना दिवस समारोह द्वारा संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मुख्य आतिथ्य एवं उदघाटन कर्ता वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दिलीप जैन गीतांजलि हास्पिटल तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों, महिला मोर्चा पदाधिकारीयों, युवा मोर्चा के साथ सम्पन्न हुआ।
चिकित्सा शिविर में सर्वप्रथम मोली खोल कर व भगवान महावीर के सामने दीप प्रज्जवलित कर परमसरश्क्षक, उद्घाटन कर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया।
संस्थान राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत ने बताया कि अतिथि का सम्मान राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया द्वारा मेवाड़ी पगड़ी,उपरना एवं तिलक लगाकर किया गया।
रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम दो डाक्टर जोड़ें डॉ कविता जैन विकास लालावत एवं डॉ विवेक जैन ,श्रीमती मेघना जैन ने किया सामुहिक रक्तदान,
कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया ने बताया की रक्तदान शिविर कि विशेषता रही कि अनेक सदस्यगणों ने सामुहिक पति-पत्नी यथा पीयुष जैन -रेखा जैन ने साहिल जैन- अनुकृति जैन ने एकसाथ जोड़े से रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ विवेक जैन ने बताया कि शिविर में कई लोगों ने जीवन में पहली बार ब्लड देकर सम्मान पाया उसमें जिगर जैन,मानव जैन, युगांक सुरावत ने पहली बार रक्तदान किया एवं शुभम् निमावत , एडवोकेट विनित कोठारी, दिलखुश जैन, राजेश बोहरा एवं लक्ष्य गांगावत,आकाश कलासुआ, अर्पित भाणावत, कार्तिक,राज कुमार बोहरा, धर्मवीर सिंह सहित अनेक रक्तवीरो ने सामुहिक रक्तदान किया।
शिविर में सर्वप्रथम युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष हितेश भादावत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्याध्यक्ष माधुरी जैन महामंत्री विभा सुरावत राष्ट्रीय मंत्री, सारिका सुरावत, शोभा गनोडिया श्वेता रत्नावत, धनपाल गांगावत, हंसमुख गनोडिया,ऋषभ डवारा,जम्बु दलावत ने रक्तदान शिविर कि सम्पूर्ण कमाना सम्भाल रखी थी, रक्त वीरों का सम्मान संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने किया एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते उपरना पहना सम्मान पत्र प्रदान किया गया। अन्त में रक्तदान शिविर को व्यवस्थित रूप से सम्पादित करने पर डॉ एवं नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया।

No comments