Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राजस्थान राज्य स्काउट-गाइड जयपुर के पदाधिकारी पहुंचे महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर, हुआ भव्य स्वागत

उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जयपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के...


उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जयपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त पूरण सिंह शेखावत अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के निरीक्षण हेतु उदयपुर पहुंचे। इस अवसर पर उदयपुर स्थानीय संघ आयुक्त मनमोहन स्वर्णकार एवं सीओ (गाइड) अभिलाषा मिश्रा भी उपस्थित रहीं।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा ने अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड एक सेवाभावी संगठन है तथा इसके माध्यम से विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के बैंड दल एवं कलर पार्टी ने अतिथियों को भव्य सलामी देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड प्रार्थना एवं समूह गीत से हुई। कब-बुलबुल तथा स्काउट-गाइड इकाइयों ने अनुशासित गतिविधियों का प्रदर्शन करते हुए विशाल गर्जना एवं घेरा गीत प्रस्तुत किया।

विद्यालय के कब मास्टर के. बी. मेनारिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा स्काउट-गाइड के विभिन्न नारों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में उत्साह का संचार किया। मुख्य अतिथि पूरण सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय में स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

अपने संबोधन में शेखावत ने कहा कि स्काउट एवं गाइड एक ऐसा मंच है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की भी जानकारी दी।

No comments