Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

हिरामन पार्श्वनाथ जैन मंदिर में संस्थान स्थापना दिवस पर भक्तामर पाठ सम्पन्न

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान द्वारा हीरामन टावर भगवान पार्श्वनाथ जैन मंदिर सेक्टर 14 पर अनेक भक्तगणों ने सामुहिक म...


उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान द्वारा हीरामन टावर भगवान पार्श्वनाथ जैन मंदिर सेक्टर 14 पर अनेक भक्तगणों ने सामुहिक मंगलाचरण के साथ भक्तामर पाठ सम्पन्न हुआ ।

र्सवप्रथम संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने भगवान आदिनाथ के सामने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। संस्थान राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरवात ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र पाठ का शुभारंभ महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष माधुरी जैन एवं राष्ट्रीय महामंत्री विभा सुरावत द्वारा किया गया जिसमें राष्ट्रीय महिला मोर्चा मंत्री सारिका सुरावत, चेतना भादावत, शोभा गनोडिया एवं रेखा गांगावत रेखा जैन भीलूड़ा एवं अलका हाथी ने साथ दिया।

भक्तामर के सभी 48 श्लोकों का प्यानो की धुन पर पाठ किया गया ओर हर श्लोक पूर्ण होने पर एक एक दीपक से साथ 48 श्लोक पूरे किए, बाद में 48 दीपक की आरती परम संरक्षक के द्वारा की गई सभी भक्तों ने भक्तामर पाठ के बाद में निज मंदिर जी में बड़े धूम धाम से पार्श्वनाथ भगवान की आरती की ओर धर्म लाभ लिया। 

सोसायटी की ओर से मंदिर कमिटी सदस्य दिनेश जी लूण दिया एव सोसायटी के महामंत्री रजनीश जैन, हर्षित जैन, जैनम जैन एव कुशाल जैन ने परम संरक्षक का उपरने एव माला से इस धार्मिक कार्य के लिए सम्मनित किया। 

परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन ने सोसायटी में निरन्तर होने वाले भक्तामर पाठ एव हर सप्ताह बच्चों की चलने वाली धार्मिक शिक्षा की तारीफ करते हुए सभी मेंबर का तालियों से अभिवादन किया और मंच से आव्हान किया कि इस धार्मिक कार्य मे सोसायटी को जब भी कोई आवश्यता होगी तो संस्थान आपके हर कार्य में साथ रहेगा।  

कार्यक्रम में संस्थान के कार्यध्यक्ष चेतन मुसलिया, हंसमुख गनोडिया, धनपाल गागावत  जीवंधर हाथी, पीयूष जैन भीलूड़ा , विशाल भोपावत, युगांक जैन एव सोसायटी से महिला मंडल सदस्य मांगी देवी , ऋषिता जैन, दीपिका लूणदिया, मनीषा जैन, मेघना जैन , रुचि जैन, हेतल जैन, ममता जैन एव अन्य कई सदस्यगण उपस्थित रहे। 


No comments