विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बांधा समां उदयपुर, 19 जुलाई। सावन की हरियाली और खुशनुमा मौसम के ब...
विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बांधा समां
उदयपुर, 19 जुलाई। सावन की हरियाली और खुशनुमा मौसम के बीच सामाजिक संस्थान जैन जागृति सेन्टर उदयपुर की ओर से होटल रेजेंटा प्लेस सितारा में पारिवारिक फैमिली स्नेह मिलन सावन मस्ती 2026 का आयोजन संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों एवं उनके परिवारों ने पूरे दिन विभिन्न खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।
फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह की पारिवारिक पिकनिक से सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, एकता और आत्मीयता को और मजबूत किया। समय-समय पर ऐसे पारिवारिक आयोजनों के नियमित आयोजन करते रहेंगे जिससे आपसी समरसता बनी रहे।
जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता ने बताया कि पिकनिक के दौरान सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए अनेक रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बचपन की यादें , रस्साकशी, रुमाल झपट्टा, जोड़ी बनाओ, म्यूजिक मस्ती अंताक्षरी, बच्चों का देशभक्ति नृत्य, महापुरुष को पहचानो (इतिहास के नायकों का स्मरण) तथा सावन तंबोला प्रमुख आकर्षण रहे। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और माहौल हंसी-खुशी एवं सौहार्द से भर गया। कार्यक्रम के दौरान अमित जैन एवं मोनिका जैन का सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में राजकुमार फत्तावत, चंद्रप्रकाश चोरडिया, नितिन लोढ़ा, ललित कोठारी, नीता छाजेड़, रचिता मोगरा, अशोक कोठारी, दीपक सिंघवी, भूपेंद्र गजावत, सोनल सिंघवी, श्याम नागौरी, लक्ष्मण शाह, संदीप कोठारी, भारत दानी, विमल कटारिया, सुरेश बाबेल, सिद्धार्थ मोगरा, वीरेंद्र सिंघवी, सुशील गांधी, राकेश छाजेड़, नीलेश भंडारी, ललित तलेसरा, सुनीता भाणावत, अंकुश सुराणा, उपासना म_ा, मोनिका बोहरा, पिंकी चित्तौड़ा, वंदना नाहर एवं गरिमा कोठारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

No comments