Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

डीपीएस, उदयपुर में वेंट्रिलोक्विज्म कला का हुआ आयोजन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में आज प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन द्वारा शिक्षा के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए प्र...


उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में आज प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन द्वारा शिक्षा के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिक कक्षा के लगभग 1000 बच्चों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें कठपुतली कलाकार की तरह बोलने या आवाज निकालने की कला के प्रख्यात कला मर्मज्ञ श्री संतोष कुमार ने अपनी अद्भुत कला के प्रदर्शन से सभी बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने बताया कि वेंट्रिलोक्विज्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी कला है जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया। संतोष कुमार ने अभिव्यक्ति से विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी, प्रसिद्ध व्यक्तियों, फिल्मी कलाकारों, विभिन्न प्रकार की मशीनों, वाहनों व उपकरणों की आवाजें निकाली, जिसे सुनकर बच्चे आश्चर्यचकित व प्रफुल्लित हो गए। उन्होंने इस कला के माध्यम से बच्चों को बताया कि बहुत सी बातें वे मनोरंजन के साथ ही रचनात्मक तरीके से सीख सकते हैं। प्राचार्य ने इस अवसर पर बताया कि यह अद्भुत प्रदर्शनीय कला कल्पनाशीलता व रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने अतिथि कलाकार का आभार जताया।

No comments