Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा-अहिल्या उद्यम एक्सपो 1.0 आज से,महिला हुनर और उद्यमिता का होगा भव्य संगम

उदयपुर, 24 सितंबर। महिला उद्यमिता को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, उदयपुर अहिल्या बाई होलकर महिला इकाई की ...

उदयपुर, 24 सितंबर। महिला उद्यमिता को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, उदयपुर अहिल्या बाई होलकर महिला इकाई की ओर से ‘स्वयंसिद्धादृअहिल्या उद्यम एक्सपो 1.0’ का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक शुभ केसर गार्डन, 100 फीट रोड पर किया जाएगा।

तीन दिवसीय एक्सपो में महिला उद्यमियों, गृह-आधारित व्यवसाय संचालकों और कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के साथ सीधे ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। यहां खाद्य सामग्री, हैंडलूम, वस्त्र, आभूषण, हस्तशिल्प, गृह सज्जा, जीवनशैली उत्पाद, बैग और हस्तनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

एक्सपो का भव्य उद्घाटन 25 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा। राजस्थान प्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व मेयर, नगर निगम उदयपुर रजनी डांगी तथा स्वयंसिद्धा प्रभारी (चित्तौड़ प्रांत) रीना राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।

आयोजकों के अनुसार, एक्सपो का उद्देश्य महिलाओं को केवल बिक्री का मंच देना नहीं, बल्कि उन्हें नए ग्राहकों से जोड़ना, व्यवसाय विस्तार के अवसर उपलब्ध कराना और बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए प्रभावी मंच प्रदान करना है। एक्सपो महिला उद्यमियों के उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

25 से 27 सितंबर तक सुबह 10-30 से रात 9 बजे तक आमजन एक्सपो में पहुंचकर उत्पादों की खरीदारी और महिला उद्यमियों से सीधे संवाद कर सकेंगे। आयोजकों ने उदयपुरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की अपील की है।


No comments