उदयपुर, 25 सितंबर। सहस्त्र औदीच्य समाज उदयपुर की ओर से आयोजित चतुर्थ सामूहिक अनन्त चतुर्दशी उद्यापन शुक्रवार को आशीष वाटिका, सेक्टर-13, उदयप...
उदयपुर, 25 सितंबर। सहस्त्र औदीच्य समाज उदयपुर की ओर से आयोजित चतुर्थ सामूहिक अनन्त चतुर्दशी उद्यापन शुक्रवार को आशीष वाटिका, सेक्टर-13, उदयपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समाज अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं परिवारजनों ने भाग लिया।
समाज के उपाध्यक्ष दिनेश दामोदरलाल दवे ने बताया कि उद्यापन की धार्मिक रस्में पंडित आचार्य कलाकांत शर्मा एवं महावीर शर्मा के दिशा-निर्देशन में पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न करवाई गईं। प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुए धार्मिक अनुष्ठान में नांदिया श्राद्ध, हवन में आहुतियां, अनन्त भगवान की संपूर्ण पूजा-अर्चना, परिवारवार नारियल होमने की प्रक्रिया, अनन्त भगवान की कथा वाचन तथा महाआरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात परावणी की रस्म भी विधिवत संपन्न हुई। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान अपराह्न लगभग 3 बजे संपन्न हुआ।
समाज महासचिव राहुल व्यास ने बताया कि इस सामूहिक उद्यापन में कुल 17 जोड़ों ने उद्यापन की रस्म में भाग लिया। प्रत्येक उद्यापनकर्ता जोड़े की ओर से आमंत्रित 14 जोड़ों को सायं 6 बजे भोजन प्रसादी करवाकर उन्हें सीख की सामग्री प्रदान की गई। इसके पश्चात समाज के समस्त सदस्यों के लिए भी भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।
उद्यापन करने वाले जोड़ों में श्री मनोज दवे-श्रीमती राधा दवे, स्व. श्री विद्या वल्लभ दवे-स्व. श्रीमती प्रेमलता दवे, श्री शशांक दवे-श्रीमती शिखा दवे, श्री उदित दवे-श्रीमती अंशिमा दवे, श्री कैलाश चन्द्र जोशी-श्रीमती दुलारी जोशी, स्व. श्री मंगी लाल जी जोशी-स्व. श्रीमती संपत देवी, श्री चन्द्र कुमार व्यास-श्रीमती प्रभा व्यास, श्री अक्षत याज्ञिक-श्रीमती नीलू याज्ञिक, श्री मदन मोहन शर्मा-श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्री राधावल्लभ औदीच्य-श्रीमती प्रभा रावल, श्री सुनील जानी-श्रीमती अल्पना जानी, श्री सुधीर व्यास-श्रीमती ज्योति व्यास, श्री मुकेश व्यास-श्रीमती वीणा व्यास, श्री भरत व्यास-श्रीमती प्रमिला व्यास, श्री नवीन वल्लभ रावल-श्रीमती नीलिमा रावल, श्री मुकुन्द वल्लभ रावल-श्रीमती कुसुम रावल तथा श्री भारत भूषण रावल-श्रीमती प्रियंका रावल शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर योगेश ज्यानी ने बताया कि सामूहिक उद्यापन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए समाज अध्यक्ष इंदिरा शर्मा के निर्देशन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया था। समितियों के सदस्यों ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. योगेश जानी एवं सह-संयोजक कैलाश शर्मा सहित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष दातार शंकर शर्मा, दिलीप कुमार व्यास, जयप्रकाश शर्मा ,अरुण प्रकाश व्यास, कोषाध्यक्ष लोकेश रावल, सह कोषाध्यक्ष सुशील कुमार आचार्य धर्मशाला व्यवस्थापक प्रमोद कुमार शर्मा, सुनील दवे, सचीव डा. रेखा व्यास ,सरोज व्यास, सुधा व्यास एवं कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी क्षेत्रीय प्रतिनिधि, उद्यापनकर्ता समिति एवं विभिन्न समितियों के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाज अध्यक्ष इंदिरा शर्मा एवं महासचिव राहुल व्यास ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, उद्यापनकर्ताओं, समिति सदस्यों एवं उपस्थित परिवारजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजन समाज में एकता, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक समरसता एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments