Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

झील किनारे स्वास्थ्य और पर्यावरण का आज संदेश देगा ‘वॉक बाय द लेक-2026’

उदयपुर। पॉजीटिव चार्ज की ओर से टेम्पसेंस एवं पायरोसेंस टीम के सहयोग से रविवार प्रातः 6 बजे  ‘वॉक बाय द लेक-2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक...

उदयपुर। पॉजीटिव चार्ज की ओर से टेम्पसेंस एवं पायरोसेंस टीम के सहयोग से रविवार प्रातः 6 बजे  ‘वॉक बाय द लेक-2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संदेश देना है।

संस्था की सोनल राठी ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘हरित बनें, पेड़ लगाएं, प्रकृति बचाएं, दुनिया बचाएं’ रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे स्वयम्भू प्वाइंट, राजीव गांधी पार्क के निकट से होगी। प्रतिभागी झील किनारे से होते हुए महाकालेश्वर मंदिर तक पैदल यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से नियमित पैदल चलने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के साथ पौधों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूत करने की अपील की है।

No comments