Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर भाद्रपद पूर्णिमा का दो दिवसीय मेला इस वर्ष 26 और 27 सितंबर को

उदयपुर। प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 श्री बृज बिहारी वनजी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर प...


उदयपुर। प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 श्री बृज बिहारी वनजी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति भाद्रपद पूर्णिमा का दो दिवसीय मेला इस वर्ष 26 और 27 सितंबर को आयोजित होगा।

मासिक पूर्णिमा सत्संग परंपरानुसार अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर शुक्रवार रात्रि 9 बजे से तड़के 4 बजे तक भजनदृसत्संग का कार्यक्रम होगा। भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर शनिवार तड़के 4 बजे मंगला आरती और आरती के तुरन्त बाद प्रातः 5 बजे से रुद्राभिषेक आरम्भ किया जाएगा। प. पू. श्री गुरुदेव समाधि श्री केदार बृजेश्वर महादेव, द्वार श्री गौरीगणेश, संकटमोचन हनुमान जी, आदिभैरव और भगवती विमलांबा का षोडशोपचार पूजन कर श्री शिवपंचायतन का षोडशोपचार पूजन के पश्चात् आशुतोष भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।  तत्पश्चात महादेव का ऋतु पुष्पों, बिल्वपत्र, भांग और फलों से मनमोहक श्रृंगार करके 9.15 बजे आरती के साथ मेले का शुभारम्भ होगा। मेले की पारंपरिक परम्परानुसार आसपास के गांवों में सभी ग्रामीण भी अपने अपने क्षेत्र में रात्रि जागरण के बाद गांव बिलिया, गुखर मगरी, रातापारा, आम्बाफलां से ढोल शंख की मंगल ध्वनि के साथ महादेव के जयघोष लगाते हुए ध्वज निशान लायेंगे और महादेव से आज्ञा, अनुमति व आशीर्वाद स्वरूप पुष्प प्राप्त कर तीनों ही ध्वज निशान का पूजन कर महादेव के शिखर पर चढ़ाई जायेगी।

इसी के साथ निशान के पूजन पश्चात् आसपास सभी गांव के भक्तों और पूरे उदयपुर शहर के साथ ही अन्य क्षेत्रों से आये हजारों भक्तों की उपस्थिति में आगामी त्रिदिवसीय लघुरुद्र और नवचंडी यज्ञ अनुष्ठान आयोजन के पोस्टर और बैनर का विमोचन किया जाएगा। यह आयोजन जो कि पिछले वर्ष गुरुदेव महादेव की दिव्य कृपा सभी भक्तों के सहयोग से नवदिवसीय महारुद्र और शतचंडी याग अनुष्ठान का भव्यदिव्य क्रम पूरा किया गया था। उसी के पाटोत्सव के निमित्त नवनिर्मित वैदिक प्रमाणों से प्रमाणित नवकुंडीय यज्ञशाला श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया जायेगा।


No comments