Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पदभार ग्रहण के दूसरे दिन ही महापौर पारस सिंघवी ने संभाला शहर का मोर्चा

उदियापोल क्षेत्र का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पार्क, सड़क, नाली एवं एलिवेटेड रोड के नीचे की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश उ...


उदियापोल क्षेत्र का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पार्क, सड़क, नाली एवं एलिवेटेड रोड के नीचे की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर के नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन से ही शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता दिखाते हुए गुरुवार सुबह उदियपोल क्षेत्र का दौरा किया। 

महापौर सिंघवी ने नगर निगम के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, अधिशासी अभियंता अखिल गोयल एवं स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महापौर पारस सिंघवी ने उदयपोल चौराहे सहित आसपास के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करते हुए सफाई, सड़क, नाली एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शहरवासियों को बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा और जहां तत्काल सुधार की आवश्यकता है, वहां तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उदियापोल पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर पारस सिंघवी ने उदियापोल चौराहे स्थित पार्क की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्क की सफाई एवं रखरखाव को लेकर स्वास्थ्य अधिकारि सत्यनारायण शर्मा को आवश्यक निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि शहर के सार्वजनिक पार्कों एवं प्रमुख स्थानों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों के साथ उदयपुर आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर वातावरण मिल सके।

महापौर के निर्देश के बाद निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और दोपहर तक उदियापोल स्थित पार्क में सफाई कार्य करवाया गया।

कच्ची बस्ती की नाली का पानी सड़क पर आने से रोकने के निर्देश

महापौर पारस सिंघवी ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां बनी नाली का पानी सड़क पर आने की समस्या को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाली की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करवाया जाए, ताकि नाली का पानी सड़क पर नहीं आए और आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। महापौर के निर्देशों की पालना में अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा द्वारा तुरंत कार्य प्रारंभ करवाया गया। नाली को व्यवस्थित करवाकर सड़क पर आ रहे पानी को रोकने की कार्रवाई की गई। इससे क्षेत्र में जलभराव एवं सड़क पर गंदा पानी आने की समस्या के समाधान की दिशा में तत्काल कदम उठाया गया।

एलिवेटेड रोड के नीचे गड्ढों को व्यवस्थित कर करेंगे डामरीकरण

निरीक्षण के दौरान महापौर पारस सिंघवी ने उदियापोल से रेलवे स्टेशन की ओर बनने वाले एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया। यहां सड़क पर हो रहे गड्ढों को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल उन्हें ठीक करवाने तथा आवश्यक स्थानों पर डामरीकरण करवाने के निर्देश दिए।महापौर के निर्देश मिलते ही संबंधित टीम द्वारा मौके पर कार्य प्रारंभ करवाया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और आवश्यक मरम्मत कार्य में अनावश्यक देरी नहीं की जाए।

एलिवेटेड रोड के नीचे अनुपयोगी सामग्री हटाने के दिए निर्देश

महापौर पारस सिंघवी ने एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान उसके नीचे रखी गई अनुपयोगी एवं अनावश्यक वस्तुओं को देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़क एवं सार्वजनिक आवागमन वाले क्षेत्र में ऐसी कोई भी सामग्री नहीं रखी जाए, जिससे आमजन एवं वाहन चालकों को  परेशानी हो अथवा आवागमन प्रभावित हो। उन्होंने संबंधित कार्यकारी संस्था के अधिकारियों को तत्काल अनुपयोगी सामग्री हटाने के निर्देश दिए, ताकि एलिवेटेड रोड के नीचे का क्षेत्र व्यवस्थित एवं सुगम रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

मौके पर ही समाधान की कार्यवाही का रहेगा जोर

महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए छोटी-छोटी समस्याओं का समय पर समाधान करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और जहां तत्काल कार्रवाई संभव है, वहां बिना अनावश्यक देरी के कार्य प्रारंभ किया जाए।उन्होंने कहा कि उदयपुर देश-दुनिया में अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान के लिए जाना जाता है। ऐसे में शहर की सड़कें, पार्क, चौराहे, नालियां और सार्वजनिक स्थान व्यवस्थित एवं स्वच्छ रहना आवश्यक है। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उदयपुर आने वाले पर्यटकों के सामने भी शहर की बेहतर तस्वीर प्रस्तुत हो।

नियमति किया जाएगा निरीक्षण, सुधारे व्यवस्था

महापौर पारस सिंघवी ने अधिकारियों को इस्पात निर्देश देते हुए कार्य की उनके द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा एवं व्यवस्था मिलने पर जवाब दे ही तय की जाएगी अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने संबंधित कार्यों की व्यवस्था सुधार ले अन्यथा लापरवाही मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


No comments