उदयपुर। शायराना उदयपुर परिवार का साहित्य संगीत समारोह का आयोजन 27 सितंबर को ऐश्वर्या कॉलेज ऑडिटोरियम में निःशुल्क आयोजित किया जाएगा। मीडिया...
उदयपुर। शायराना उदयपुर परिवार का साहित्य संगीत समारोह का आयोजन 27 सितंबर को ऐश्वर्या कॉलेज ऑडिटोरियम में निःशुल्क आयोजित किया जाएगा।
मीडिया सलाहकार डॉ हुकुम राज जोशी ने बताया कि समारोह में साहित्य संगीत विधा में कलाकार विविध आयामों की कला झांकिया प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए 26 सितंबर तक नाम पंजीकरण कराए जा सकते हैं। लोक गीत ग़ज़ल कविता पैरोडी फिल्मी गीत शायरी गीत राजस्थानी गीत ठुमरी छंद दोहे विविध वाद्य यंत्रों का का प्रस्तुतीकरण होगा। राजसमन्द, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नाथद्वारा, प्रतापगढ़, खेरवाड़ा, डूंगरपुर व सिरोही आदि जिलों से कलाकार भाग लेने आ रहे हैं जिसमें ख्यात नाम कलाकारों के साथ साथ नवोदित कलाकार भी कला प्रदर्शन करेंगे।
No comments