Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नाथद्वारा के मिराज स्टेडियम में 8 दिवसीय एसटीसीएल क्रिकेट लीग 21 अक्टूबर से, कई बडे क्रिकेट खिलाडी और सेलिब्रिटी आएंगे

20 शहरों के 500 युवाओं में से चुने जाएंगे 120 खिलाड़ी, विजेता को मिलेंगे 15 लाख रुपये संसाधनों के अभाव में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के ...



20 शहरों के 500 युवाओं में से चुने जाएंगे 120 खिलाड़ी, विजेता को मिलेंगे 15 लाख रुपये

संसाधनों के अभाव में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए शुरू हुई बड़ी पहल: ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था रहेगी निःशुल्क

उदयपुर। खेल, धन और संसाधनों के अभाव में अपनी प्रतिभा साबित न कर पाने वाले युवाओं के लिए एक नई क्रिकेट प्रतियोगिता एसटीसीएल-1 (सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग) की घोषणा की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अभाव में दबे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराश कर राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाना है।

एसटीसीएल के चेयरमैन राजेश झा ने आज यहंा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 21 से 28 अक्टूबर तक नाथद्वारा के डॉ.मदन मोहन पालीवाल मिराज स्टेडियम में 20 शहरों से 500 खिलाड़ियों का ट्रायल किया जा रहा है। जिसमें 120 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो 8 टीमों के रूप में लीग में खेलेंगे।

प्रतियोगिता के तहत की जा रहीं ट्रायल प्रक्रिया में अब तक कई शहरों में ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। चयनित खिलाड़ियों की आयु सीमा 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी प्रतिभा के आड़े न आए।

एसटीसीएल के वाइस चेयरमैन रवि चिकारा ने बताया कि लीग में कुल 8 टीमें, 15 मुकाबले और 20-20 ओवर का रोमांचक खेल होगा। टूर्नामेंट के दौरान कुल 15 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का सेमिफाईनल एवं फाइनल मुकाबला 27-28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग और ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाएगी। देश के गांवों व शहरों में ऐसी अनेक क्रिकेट की प्रतिभायें छिपी हई है जो धन एवं संसाधनों के अभाव में बाहर नहीं आ पा रही है। ऐसी प्रतिभाओं को बाहर लाना है। उन्होंने बताया कि खिलाडियों के लिए फाइव स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी तथा खिलाडियों के प्रदर्शन व उपलब्धियों के लिए 25 हजार से 50 हजार तक की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। एसटीएसएल ऐसे खिलाडियों को अनुभवी क्रिकेटरों से सीखने और बडे स्तर के क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी देना चाहता है। 

निःशुल्क सुविधाएं और 95 लाख रुपये के नकद पुरस्कार: पूर्व संासद अर्जुनलाल मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और यात्रा की पूरी व्यवस्था आयोजकों द्वारा निःशुल्क की जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 95 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। जिसमें विजेता टीम को 15 लाख रुपये, उपविजेता टीम  10 लाख रुपयें प्रदान किये जायेंगे।

टूर्नामेंट में 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कई जानी-मानी हस्तियां (सेलिब्रिटीज) भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने शामिल होंगी। इस आयोजन में खेल मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,उप मुख्यमंत्री के भी आने की संभावना है।

No comments