Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति का शपथ ग्रहण समारोह कल, महापौर पारस सिंघवी दिलवाएंगे शपथ

​उदयपुर: उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति (रजि.) की नव-गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर 2026 की शाम सोलेंटियर गार्डन रिसॉर्ट, शोभाग...

​उदयपुर: उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति (रजि.) की नव-गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर 2026 की शाम सोलेंटियर गार्डन रिसॉर्ट, शोभागपुरा (उदयपुर) में आयोजित किया जाएगा।  

​इस गरिमामयी समारोह में समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नगर निगम उदयपुर के महापौर तथा चेम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर के अध्यक्ष श्री पारस जी सिंघवी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई जाएगी।  

​समारोह में उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जी जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह जी मीणा, राज्यमंत्री श्री जगदीश राज जी श्रीमाली तथा मरुधरा कैटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनाज जी सेवानी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में श्री धर्मेश जी नवलखा, श्री तुलसीराम जी माली, श्री हरीश जी राजानी और श्री दिनेश जी भट्ट भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।  

​इस अवसर पर उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति के समस्त सदस्यगण, क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी तथा बाहर से पधारे अनेक अतिथि भाग लेंगे। ​इस बात की जानकारी समिति के कमल गुर्जर, नरेश बंदवाल, सोनू खण्डेलवाल तथा विनोद बंदवाल (मोंटी) द्वारा साझा की गई है।


No comments