Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सांसद डॉ रावत के प्रयास से नवोदय विद्यालय के लिए कोल्यारी में जमीन का आबंटन हुआ, जनजाति बच्चों को मिलेगा लाभ

-सांसद डॉ रावत ने लोकसभा में भी उठाया था नवोदय विद्यालय का मुद्दा उदयपुर। उदयपुर के जनजाति क्षेत्र में दूसरा नवोदय विद्यालय खोलने की मांग पर...

-सांसद डॉ रावत ने लोकसभा में भी उठाया था नवोदय विद्यालय का मुद्दा

उदयपुर। उदयपुर के जनजाति क्षेत्र में दूसरा नवोदय विद्यालय खोलने की मांग पर जिला प्रशासन ने कोल्यारी तहसील फलासिया में विद्यालय के जमीन आबंटन का आदेश जारी कर दिया है। कोल्यारी में नवोदय विद्यालय की स्वीकृति पूर्व में केंद्र सरकार कर चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत ने उदयपुर जिले के जनजाति क्षेत्र में नवोदय विद्यालय खोलने को लेकर लोकसभा में नियम 377 के तहत मांग रखी थी। सांसद ने बताया था कि उदयपुर जिले की मावली तहसील में वर्तमान में नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा है, लेकिन उदयपुर के जनजाति क्षेत्र में एक भी नवोदय विद्यालय नहीं होने से जनजाति क्षेत्र के बच्चों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। इस पर केंद्र सरकार ने उदयपुर जिले की फलासिया तहसील के कोल्यारी क्षेत्र में नवोदय विद्यालय खोलने की स्वीकृति जारी कर राज्य सरकार को जमीन आबंटन के आदेश जारी किए थे। संभागीय आयुक्त द्वारा जारी आदेश पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने कोल्यारी में जमीन आबंटन के आदेश जारी कर दिए हैं। अब वहां नवोदय विद्यालय जल्दी प्रारंभ होने की संभावना बन गई है।  भूमि आवंटन निःशुल्क 99 वर्ष की लीज पर किया गया है। सांसद डॉ रावत के प्रयास से अब जनजाति क्षेत्र के बच्चों को भी नवोदय विद्यालय में अध्ययन को मौका मिल पाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि राजस्थान में दो-तीन जिले ही ऐसे हैं जहां दो नवोदय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें अब उदयपुर जिला भी जुड गया है। 


No comments