Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

इस्कॉन कोवे मंदिर में भाद्र पूर्णिमा पर श्रीमद्भागवतम् महोत्सव

विश्व विद्यालयों कालेजों मे करेंगे श्रीमद्भागवत दान   उदयपुर, चिरवा मोहनपुरा स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी इस्कॉन कोवे मंदिर की ओर से भाद्र ...

विश्व विद्यालयों कालेजों मे करेंगे श्रीमद्भागवत दान  

उदयपुर, चिरवा मोहनपुरा स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी इस्कॉन कोवे मंदिर की ओर से भाद्र पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य मे 27 सितम्बर रविवार को 10:30 बजे श्रीमद्भागवतम् महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मन्दिर प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि इस दिन को श्रीमद्भागवतम् के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर में "श्रीमद्भागवतम् महिमा-गान" का आयोजन होगा, जिसमें श्रीमद्भागवतम् की महिमा और जीवन में उसकी सार्थक आवश्यकता पर विशेष प्रवचन होगा। मदन गोविंद के अनुसार मंदिर द्वारा एक विशेष संकल्प लिया गया है। उदयपुर के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रों हेतु श्रीमद्भागवतम् का दान किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति के इस सर्वश्रेष्ठ सर्वोच्च ग्रंथ से जुड़ सके।

 श्रीमद्भागवतम् स्वयं भगवान श्रीकृष्ण का वांग्मय स्वरूप है। भाद्र पूर्णिमा के दिन इसका दान और श्रवण करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

जो भी भक्त अपने घर के लिए संपूर्ण श्रीमद्भागवतम् सेट लेना चाहते हैं या छात्रों में दान के लिए सहयोग करना चाहते हैं, वे मंदिर से संपर्क कर सकते हैं।

No comments