Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

त्रिसुगंधि की सुभाषित पाठ प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर- त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान द्वारा सुभाषित पाठ प्रतियोगिता दयानन्द कन्या विद्यालय, आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर 4 में...


उदयपुर- त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान द्वारा सुभाषित पाठ प्रतियोगिता दयानन्द कन्या विद्यालय, आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर 4 में शुक्रवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सत्यवादिता, नैतिक मूल्य, व्यक्तित्व विकास एवं मानव धर्म जैसे विषयों पर आधारित संस्कृत में सुभाषित पाठ हिंदी भावार्थ सहित किया।

संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ ने कहा कि  सुभाषितों के संदेश  विद्यार्थियों को संस्कारवान और राष्ट्र भक्त बनाने के साथ ही जीवन में आत्मविश्वास और सफलता प्रदान करने में सहायक हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक संस्थान के महामंत्री संजय गुप्ता ‘देवेश’, आशा पांडेय ओझा और भूपेन्द्र शर्मा रहे।  संयुक्त मंत्री सुनीता निमिष सिंह ने त्रिसुगंधि की साहित्य कला एवं संस्कृति सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। संस्थान के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सुभाषित पाठ प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। विद्यालय स्तर इसका प्रथम चरण है। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम सोनाली कल्याणा, द्वितीय खेजल और तृतीय रितिका मोगिया थे। जबकि वरिष्ठ वर्ग में प्रथम जिनल माली, द्वितीय भूमिका भाट और तृतीय निकिता खेराडीया रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र, साहित्य एवं उपरणा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेमलता मेनारिया ने और आभार उप प्रधानाचार्य नाजुक छाजेड़ ने ज्ञापित किया। 


No comments