Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखण्ड के शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य, रेल सेवाएं आंशिक रद्द/रीशड्यूल रहेगी

उदयपुर। रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखण्ड पर शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसक...

उदयपुर। रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखण्ड पर शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण कुछ रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रीशड्यूल रहेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जंक्शन पर अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार :-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19822, कोटा-असारवा रेलसेवा जो दिनांक 29.09.26 व 02.10.26 को कोटा से प्रस्थान करेगी उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-असारवा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 19821, असारवा-कोटा रेलसेवा दिनांक 30.09.26 व 03.10.26 को असारवा के स्थान पर उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा असारवा-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 01905, कानपुर सेट्रल-असारवा रेलसेवा जो दिनांक 28.09.26 व 05.10.26 को कानपुर सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-असारवा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 01906, असारवा-कानपुर सेट्रल रेलसेवा दिनांक 29.09.26 व 06.10.26 को असारवा के स्थान पर उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा असारवा-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

रीशड्यूल रेलसेवा

1. गाडी संख्या 69243, असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा जो दिनांक 04.10.26 व 05.10.26 को असारवा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

No comments