Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

दादा-दादी का स्नेह और संस्कार बच्चों के जीवन की अमूल्य विरासत

डीपीएस उदयपुर में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), उदयपुर में प्राथ...



डीपीएस उदयपुर में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), उदयपुर में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ग्रैंड पेरेंट्स डे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बदलते समय में बच्चों का अपनी पारिवारिक परंपराओं और बुजुर्गों से जुड़ाव बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति सम्मान और उनके महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना एवं मनमोहक स्वागत नृत्य से हुआ। प्रबंधन समिति के दीपक अग्रवाल, आशिता अग्रवाल एवं अपूर्वा अग्रवाल ने उपस्थित ग्रैंड पेरेंट्स का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तकला वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों की रचनात्मकता देखकर दादा-दादी और नाना-नानी के चेहरे खुशी से खिल उठे।
ग्रैंड पेरेंट्स के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बचपन की यादों को फिर से जीवंत किया। नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। नर्सरी एवं एलकेजी के नन्हे-मुन्नों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने ग्रैंड पेरेंट्स को भाव-विभोर कर दिया।
प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने कहा कि बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण और पालन-पोषण में दादा-दादी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उनका स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन उस खाद की तरह है, जिससे बच्चे का जीवन रूपी वृक्ष फलता-फूलता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय नरवारिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी भगवान का आशीर्वाद हैं। उनका स्नेह, अनुभव और संस्कार बच्चों के जीवन को समृद्ध बनाते हैं तथा उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

No comments